1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना की चपेट में मुंबई के अस्पताल, जसलोक में 21 और वॉकहार्ट में 26 मेडिकल स्टाफ संक्रमित

कोरोना की चपेट में मुंबई के अस्पताल, जसलोक में 21 और वॉकहार्ट में 26 मेडिकल स्टाफ संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 01:58 pm IST

मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल के होस्टल की 21 नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। वहीं मुंबई के ही वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 और स्टाफ मैंबर्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

Mumbai Doctors- India TV Hindi
Mumbai Doctors Image Source : AP

मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पताल भी अब कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मुंबई के दो बड़े निजी हॉस्पिटल में स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल के होस्टल की 21 नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। वहीं मुंबई के ही वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 और स्टाफ मैंबर्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर वॉकहार्ट हॉस्पिटल से 78 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के जसलोक अस्पताल में के होस्टल की 21 नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। इसके पूर्व यहां की एक नर्स पॉजिटिव पाई गई थी,जो कि अब ठीक हो गयी थी। लेकिन इस वक़्त पॉजिटिव पाई गई नर्स पूर्व में उस नर्स के संपर्क में थी, उन्हें होस्टल में ही क़वारेंटआईन किया गया था। अब इन 21 नर्स का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमसी के अनुसार फिलहाल अस्पताल के सभी 1600 कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जा चुका है। जो नर्सें कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। 

इसके अलावा मुंबई के वोकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नए पॉजिटिव केस आये। ये सभी नर्स और बाकी हेल्थ केयर यूनिट से जुड़े लोग है। इसके पहले 52 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 78 लोग पोजिटिव पाए गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत