1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नया वित्तीय वर्ष आज से लागू, जानिए क्या हुआ महंगा और किन चीजों के गिरे दाम

नया वित्तीय वर्ष आज से लागू, जानिए क्या हुआ महंगा और किन चीजों के गिरे दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2018 07:46 am IST,  Updated : Apr 01, 2018 07:51 am IST

1 अप्रैल यानि आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। ऐसे में अब ग्राहकों को इन चीजों को खरीदनें में बदली हुई कीमतें खर्च करनी पड़ेंगी।

वित्त मंत्री अरुण...- India TV Hindi
वित्त मंत्री अरुण जेटली। Image Source : PTI

नई दिल्ली: 1 अप्रैल से देश में नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। कई वस्तुएं और दरें ऐसी हैं जिनमें पिछले साल के मुकाबले बदलाव आया है। भारत में केंद्र सरकार के बजट के प्रावधान भी नए वित्तीय वर्ष से लागू होते हैं। ऐसे में 1 अप्रैल के बाद आपकी जेब पर क्या फर्क पड़ेगा। किन-किन चीजों की कीमतों में क्या क्या बदलाव आ सकते हैं ये हम आपको बताने जा रहे हैं। 

कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी

वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण में कई चीजों के पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बात कही थी। जिन चीजों की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है उनकी कीमतों में बढोतरी होना स्वाभाविक है इनमें कुछ प्रमुख हैं...

मोबाइल फोन्स
अब मोबाइल फोन्स पर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है। इसके चलते अब आबको मोबाइल फोन्स खरीदने पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई तरह ही घरेलू उपयोग की चीजों पर भी कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया गया है।

कैनेबरी जूस पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है
संतरे के जूस पर कस्टम ड्यूटी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है
घड़ियां और चश्मों पर 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कस्टम ड्यूटी को 20 प्रतिशत कर दिया गया है।
हीरे के जेवरातों पर 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगा दी गई है।
जूतों पर भी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत कर दिया गया है।
नकली जेवरातों पर भी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर कस्टम ड्यूटी को 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये चीजें होंगी 1 अप्रैल से महंगी
कार और मोटरसाइकिल्स
मोबाइल फोन्स
चांदी
सोना
सब्जी, जूस
चश्में
सोया प्रोटीन
परफ्यूम,  सनस्क्रीन, सनटैन, मैनीक्यूर, पेडिक्यूर 
ट्रक औऱ बसो को टायर
पान मसाला और सिगरेट 
एलसीडी-एलईडी-ओएलईडी टीवी के कलपुर्जों 
डेंचर फिक्सेटिव पेस्ट और पाउडर, डेंटल फ्लॉस, 
शेविंग से पहले और बाद इस्तेमाल किए जाने वाली प्रसाधन सामग्रियां, 
डियोडोरेंट, स्नान का सामान, परफ्यूम वाले स्केंट स्प्रे,  टायलेट स्प्रे,
रेशमी कपड़े, 
कृत्रिम आभूषण, स्मार्ट घड़ियां-वियरएबल उपकरण
फर्नीचर, गद्दे, लैंप, हाथ और पॉकेट घड़ियां, ट्राइसाइकिल, स्कूटर, पेडल कार, पहिये वाले खिलौने, गुड़िया, आउटडोर खेलों, स्वीमिंग पूल में इस्तेमाल होने वाले उपकरण।

ये चीजें हुई सस्ती

प्रिपेएर्ड लेदर
एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस)
फिंगर स्कैनर
कॉक्लीअर इम्प्लांट
कच्चा माल
माइक्रो एटीएम
आइरिस स्कैनर
सौर बैटरी 
देश में तैयार हीरे
ई-टिकट पर से सर्विस टैक्स कम किया गया।
अप्रसंस्कृत काजू
सौर टेंपर्ड शीशे
पीओसी मशीनें
सिल्वर फॉयल
एक्सेसरीज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत