1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में मारे गए उग्रवादियों के पास से 2000 रुपये के नए नोट बरामद

जम्मू-कश्मीर में मारे गए उग्रवादियों के पास से 2000 रुपये के नए नोट बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 09:50 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो उग्रवादियों के पास से 2000 रुपये के नए नोट बरामद किए गए हैं। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए

2000 new note- India TV Hindi
2000 new note

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो उग्रवादियों के पास से 2000 रुपये के नए नोट बरामद किए गए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से 2000 रुपये के दो नए नोट बरामद किए गए।

सेना के अधिकारी ने कहा, मुद्रा आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंपी गई है कि कहां से ये नोट हासिल किए थे।  उन्होंने कहा कि मारे गए उग्रवादियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा, हुलिया से वे (मारे गए उग्रवादी) विदेशी लगते हैं। कब उन्होंने घाटी में घुसपैठ की थी इसका आने वाले समय में पता लग जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत