1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हड़बड़ी में 500 के नए नोट में गड़बड़ी, जानिए क्या?

हड़बड़ी में 500 के नए नोट में गड़बड़ी, जानिए क्या?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 12:29 pm IST

नंवबर को सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए जाने से ब्लैक मनी, भष्ट्राचार में तो रोक लग रहा है, लेकिन इस जल्दबाजी में नए नोटों की छपाई हुई। जिसके कारण 500 के नए नोटों में काफी खामियां नजर आ रही है। जानिए क्या है इन 500 के नए नोट का सच

rs 500- India TV Hindi
rs 500

नई दिल्ली: आरबीआई द्वारा जारी किए गए 500 के नए नोट गड़बड़ी पाई गई है। जिसके कारण लोगों को लग रहा है कि नोट की छपाई में कमियां है, तो कई कह रहा है कि यह नकली नोट है। जिसके कारण लोग 500 का नोट लेने से इतरा रहे है।

ये भी पढ़े-

8 नंवबर को सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए जाने से ब्लैक मनी, भष्टाचार में तो रोक लग रहा है, लेकिन इस जल्दबाजी में नए नोटों की छपाई हुई। जिसके कारण 500 के नए नोटों में काफी खामियां नजर आ रही है। जानिए क्या है इन 500 के नए नोट का सच?

ये है पूरा मामला

  • दरअसल इंग्लिश न्यूज पेपर टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 500 के नए नोट को लेकर 6 मामले सामने आए है।
  • एक नोट में गांधी जी के सिर के पीछे और चेहरे के आगे ज्यादा परछाई नज़र आती है।
  • दूसरे में गांधी जी के सिर की परछाई कम।
  • किनारे में बनी डिजाइन। जो कि अलाइमेंट में फर्क।
  • नोट के तार की पोजिशन में अंतर।
  • राष्ट्रीय चिह्न के अलाइनमेंट में अंतर।
  • सिरियल नंबर के साइज में अंतर।

परेशान न हो, आरबीआई ने कही ये बात

आरबीआई ने माना, जल्दबाजी में छपाई में कुछ कमियां रह गई लेकिन नोट के चलन में कोई समस्या नहीं आने देने का भी किया दावा। अगर आपको ज्यादा ग़ड़बड़ी लग रहा है, तो आप आरबीआई में जाकर नोट दे सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत