1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना, संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया

NIA ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना, संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 10:22 pm IST

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनयिक के सामान के जरिये 30 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में एनआईए ने स्वप्ना समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Arrested- India TV Hindi
NIA ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना, संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया Image Source : PTI

कोच्चि. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनयिक के सामान के जरिये 30 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में एनआईए ने स्वप्ना समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तिरुवंतपुरम से स्वप्ना, सारिथ और संदीप नायर और एर्णाकुलम के फाजिल फरीद का नाम तस्करी मामले में आरोपियों के रूप में है। एनआईए समेत केन्द्रीय एजेंसियों और सीमा-शुल्क विभाग ने केरल उच्च न्यायालय में उसकी (स्वप्ना) अग्रिम जमानत याचिका विरोध किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।