1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में ISIS का 'ऑपरेशन माचिस' बेनकाब

भारत में ISIS का 'ऑपरेशन माचिस' बेनकाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2016 10:19 am IST,  Updated : Jan 28, 2016 10:19 am IST

मुंबई से गिरफ्तार हिन्दुस्तान में ISIS का चीफ मुदब्बिर मुश्ताक ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि बगदादी हिन्दु्स्तान को 'माचिस बम' से दहलाना चाहता था।

isis - India TV Hindi
isis

नई दिल्ली: मुंबई से गिरफ्तार हिन्दुस्तान में ISIS का चीफ मुदब्बिर मुश्ताक ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि बगदादी हिन्दु्स्तान को 'माचिस बम' से दहलाना चाहता था। जांच एजेंसियो से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि ISIS के इंडियन मॉड्यूल ने फॉस्फोरस बम से हिन्दुस्तान में बम धमाकों की पूरी प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए वक्त और जगह भी तय किए जा चुके थे लेकिन इंटेलीजेंस एजेंसियों की चौकसी के कारण ISIS का ये प्लान अमल में आने से पहले ही बेपर्दा हो गया। आतंकियों को हमले के लिए माचिस बम बनाने की ट्रेनिंग ऑनलाइन मिली थी।

मुंबई से पकड़े गए ISIS के इंडियन चीफ मुदब्बिर मुश्ताक शेख की गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी के दौरान माचिस के 3 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ से पता चला कि मुदब्बिर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भी माचिस के 17 बड़े बॉक्स की सप्लाई होने वाली थी। माचिस के डिब्बे NIA ने हरिद्वार में गिरफ्तार किए गए आतंकियों से बरामद किेए थे।

महाराष्ट्र ATS सूत्रों के मुताबिक सीरिया में बैठे आतंकी शफी अरमार अपने इंडियन एजेंटों की मदद से हिन्दुस्तान में बड़ा धमाका करना चाहता था। प्लान के तहत इन माचिसों के बारूद में दूसरा विस्फोटक केमिकल मिलाकर बम बनाने की पूरी तैयारी थी।

ISIS का इंडियन नेटवर्क

मुंबई से गिरफ़्तार संदिग्ध मुदब्बिर शेख से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि भारत के 60 नौजवान ISIS में शामिल होने की फिराक में हैं। साथ ही यह भी पता चला कि हैदराबाद, तेलंगाना, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के युवक ISIS से प्रभावित हैं। जेहाद के नाम पर भारतीय नौजवानों की भर्ती के लिए फंडिग भी हो रही थी।

बताया जा रहा है कि सीरिया में मौजूद मोहम्मद शफी अरमार पूरी साजिश का सूत्रधार और इंडियन विग से जुडे़ आतंकियों का हैंडलर है। इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी रहा चुका शफी ISIS का कमांडर बन चुका है। ISIS ने अपने प्लान के तरह हिंदुस्तान में अपना नेटवर्क खड़ा करने का जिम्मा सफी को सौंप रखा है।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि मुदब्बिल शेख सीरिया में बैठे अपने हैंडलर सफी से बीते 2 साल से संपर्क में था और उससे मिलने के लिए सीरिया जाने की पूरी तैयारी कर चुका था। हालांकि इससे पहले आतंक की माचिस से उसे हिंदुस्तान को दहलाना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत