नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक इंसपेक्टर मोहम्मद तंजील को 2 बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इंसपेक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
गोलीबारी की इस घटना में उनकी पत्नी फरज़ाना भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें नोएडा सेक्टर 62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि इंसपेक्टर मोहम्मद तंजील और उनकी पत्नी को शनिवार रात सहसपुर शहर के करीब अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार थे और उनका पीछा करते आ रहे थे।