1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PNB Fraud: नीरव मोदी को ED ने नया समन जारी किया, आज पेश नहीं हुए

PNB Fraud: नीरव मोदी को ED ने नया समन जारी किया, आज पेश नहीं हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2018 11:30 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 11:30 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के सूत्रधार नीरव मोदी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए।

Nirav modi- India TV Hindi
Nirav modi

मुंबई-नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के सूत्रधार नीरव मोदी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने इसके बाद आज मोदी के खिलाफ नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अस्थायी रूप से पासपोर्ट को निलंबित किए जाने और लंबित कारोबारी मामलों को नीरव मोदी ने अपने पेश नहीं होने की वजह बताया है। प्रवर्तन निदेशालय मोदी और उसके मामा गीतांजलि के प्रवर्तक द्वारा पीएनबी के साथ कथित 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहा है। 

ईडी ने मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत तलब किया था। अब मोदी को 26 फरवरी को मुंबई में केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। समझा जाता है कि मोदी ने ईडी को भेजे ई-मेल में कहा है कि उसका पासपोर्ट अस्थायी रूप से निलंबित हो चुका है और वह मौजूदा घटनाक्रम को लेकर देश में जांच का सामना कर रहा है, ऐसे में पेश होना संभव नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले शराब कारोबारी विजय माल्या ने भी अपने पेश नहीं होने की यही वजह बताई थी। ईडी ने चौकसी को इस मामले में कल पेश होने को कहा है। यदि चौकसी भी कल पेश नहीं होता है तो उसे भी नए सिरे से समन जारी किया जाएगा। एजेंसी ने आज मोदी और चौकसी की समूह कंपनियों से जुड़े 100 करोड़ रुपये के शेयरों, म्युचुअल फंड, लक्जरी कारों को अपने कब्जे में ले लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत