1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ने के बाद अब सुधार, खुद उन्होंने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ने के बाद अब सुधार, खुद उन्होंने दी जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 07, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 02:18 pm IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुगर लेवल कम होने से चक्कर आ गया। गडकरी को राहुरी कृषी विद्यापीठ में पदविदान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के वक़्त चक्कर आया। बताया जा रहा है कि गडकरी का शुगर कम हो गया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम के दौरान आया चक्कर- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम के दौरान आया चक्कर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अहमदनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुगर लेवल कम होने से चक्कर आ गया। गडकरी को राहुरी कृषी विद्यापीठ में पदविदान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के वक़्त चक्कर आया। बताया जा रहा है कि गडकरी का शुगर कम हो गया था।

हालांकि चक्कर आने के बाद अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, खुद नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा कि शुगर लेवल कम होने की वजह से उनकी सेहत बिगड़ी थी, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

उनके साथ पहले भी एक दो बार ऐसा हो चुका है।  जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त महाराष्ट्र के गवर्नर सी विद्यासागर राव भी स्टेज पर मौजूद थे। अहमदनगर के महात्मा फुले एग्रीकल्चरल कॉलेज में नितिन गडकरी कॉन्वोकेशन सेरेमनी के मौके पर पहुंचे हुए थे।

नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं, इसके अलावा उनपर ही गंगा नदी को साफ करने की भी जिम्मेदारी है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो चुकी है। कुछ समय पहले ही एक रैली के बाद उनकी तबीयत गड़बड़ हो गई थी। 

गौरतलब है कि नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था। नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, अभी नागपुर से सांसद भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत