1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश ने 'संपत्ति' को लेकर लालू पर कसा तंज, कही यह बात

नीतीश ने 'संपत्ति' को लेकर लालू पर कसा तंज, कही यह बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2017 03:49 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 03:49 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद द्वारा अपनी सुरक्षा में कटौती पर प्रश्न उठाए जाने पर नीतीश ने लालू प्रसाद को उनकी बेनामी 'संपत्ति' मामले में घे

Nitish kumar- India TV Hindi
Nitish kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद द्वारा अपनी सुरक्षा में कटौती पर प्रश्न उठाए जाने पर नीतीश ने लालू प्रसाद को उनकी बेनामी 'संपत्ति' मामले में घेरने की कोशिश की। जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में बिना किसी का नाम लिए ट्वीट कर लिखा, "जान की चिंता, माल की चिंता। सबसे बड़ी देशभक्ति है।" 

आमतौर पर ट्विटर से दूर रहने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को भी लालू की सुरक्षा में कटौती को लेकर उपजे विवाद को लेकर लालू पर निशाना साधा था। सरकार द्वारा जेड प्लस सुरक्षा में कटौती के बाद लालू प्रसाद ने सोमवार को नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार नीतीश और मोदी होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत