1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में जुलाई में घर में पृथक रहे Coronavirus के किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई: स्टडी

दिल्ली में जुलाई में घर में पृथक रहे Coronavirus के किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई: स्टडी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 10:04 pm IST

कोविड-19 से मौत पर किए गए दिल्ली सरकार के एक अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में घर में पृथक रहे किसी भी कोरोना वायरस रोगी की मौत नहीं हुई है और बीते दो सप्ताह में मृतकों की दैनिक संख्या में ''अच्छी खासी गिरावट'' आई है।

दिल्ली में जुलाई में...- India TV Hindi
दिल्ली में जुलाई में घर में पृथक रहे Coronavirus के किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई: स्टडी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: कोविड-19 से मौत पर किए गए दिल्ली सरकार के एक अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में घर में पृथक रहे किसी भी कोरोना वायरस रोगी की मौत नहीं हुई है और बीते दो सप्ताह में मृतकों की दैनिक संख्या में ''अच्छी खासी गिरावट'' आई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने ये निष्कर्ष प्रस्तुत किए, जिन्होंने कुछ दिन पहले मंत्रालय को बीते पखवाड़े कोविड-19 से हुई मौतों पर अध्ययन करने के लिए कहा था, ताकि यह पता चल सके कि मृतकों की संख्या और कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

बयान में कहा गया है, ''24 जून से आठ जुलाई के बीच दिल्ली में 691 रोगियों की मौत हुई। लिहाजा, इस अवधि के दौरान एक दिन में औसतन आठ लोगों की जान गई।'' अध्ययन के अनुसार बीते कुछ दिन में मृतकों की दैनिक संख्या में कमी आई है। जून के मध्य में जहां एक दिन में मृतकों की औसत संख्या 101 थी, वह बीते पखवाड़े में घटकर प्रतिदिन लगभग 46 रह गई है। अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली में जून में कुल मृत्युदर 3.64 प्रतिशत से घटकर 3.02 पर आ गई।

हालांकि, मृतकों की दैनिक संख्या मौटे तौर पर 2.5 प्रतिशत रह गई है और प्रतिदिन 50 से कम रोगियों की मौत हुई। बयान में कहा गया है, ''दिल्ली में बीते 15 दिनों के दौरान कुल 691 रोगियों की मौत हुई, जिनमें से घर में पृथक रहने के दौरान (24 जून से 30 जून के बीच) जान गंवाने वाले सात रोगी शामिल हैं। जुलाई में, घर में पृथक रहे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत