1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, उत्तर भारत में बुधवार तक रहेगा लू का कहर

गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, उत्तर भारत में बुधवार तक रहेगा लू का कहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 02:06 pm IST

भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग में गर्मी का गंभीर प्रकोप देखने को मिल रहा है। अभी तक कई लोग मौसम की बेरुखी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

No relief from severe heat wave spell till Wednesday in North India, says IMD | PTI Representational- India TV Hindi
No relief from severe heat wave spell till Wednesday in North India, says IMD | PTI Representational

नई दिल्ली: भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग में गर्मी का गंभीर प्रकोप देखने को मिल रहा है। अभी तक कई लोग मौसम की बेरुखी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर भारत में लू का कहर अभी बुधवार तक जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में यह बात कही। IMD ने कहा कि तेज गर्म हवाएं अगले पांच दिन विदर्भ में और अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजरेगी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में गंभीर रूप से लू की स्थिति कायम रहने की आशंका है, ऐसे में तत्काल राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके बाद ही लू की तीव्रता में कोई कमी होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, अगले 24 घंटों में, अरब सागर के चरम दक्षिणी हिस्सों में, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिणपूर्व और बंगाल के मध्य पूर्व खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है। 

IMD ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 57 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत