1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा और पंजाब में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान

हरियाणा और पंजाब में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 08:48 pm IST

हरियाणा और पंजाब में लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

हरियाणा और पंजाब में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान- India TV Hindi
हरियाणा और पंजाब में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

नारनौल, रोहतक, गुड़गांव और अंबाला में अधिक तापमान क्रमश: 39.8 डिग्री सेल्सियस, 38.8 डिग्री सेल्सियस, 39.7 डिग्री सेल्सियस और 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। 

पंजाब में भी ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

फरीदकोट में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अमृतसर और गुरदासपुर में बारिश हुयी और वहां अधिकतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत