1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलों और सामान पर प्रतिबंध, आज से लागू हुआ नियम

संसद परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलों और सामान पर प्रतिबंध, आज से लागू हुआ नियम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 07:18 pm IST

पर्यावरण को बचाने की शानदार पहल करते हुए लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन परिसर के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें और अन्य सामान के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है

Non-reusable plastic water bottles and other plastic items use prohibited in Parliament House Comple- India TV Hindi
Non-reusable plastic water bottles and other plastic items use prohibited in Parliament House Complex

नई दिल्ली। पर्यावरण को बचाने की शानदार पहल करते हुए लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन परिसर के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें और अन्य सामान के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह रोक मंगलवार से लागू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए भाषण में पर्यावरण को बचाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का  इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी।

संसद भवन परिसर में कार्यरत लोक सभा सचिवालय और अन्य सहायक एजेंसियों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा गया है और उन्हें प्लास्टिक के सामान के बजाय पर्यावरण के अनुकूल/प्राकृतिक तरीके से नष्ट होने वाले थैलों/सामान का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। 

यह उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त, 2019 को 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से 2 अक्तूबर 2019 को महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर केवल एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का आह्वान किया था। लोक सभा सचिवालय की यह पहल देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र से किए गए आह्वान की दिशा में एक कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत