1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे में बारिश की अधिक संभावना

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे में बारिश की अधिक संभावना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2018 10:37 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 10:37 pm IST

मुंबई में इस बार सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि 13 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है...

rainfall- India TV Hindi
rainfall

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज संभावना जताई कि उत्तर और मध्य भारत में अगले चार-पांच दिनों में मानसून की बारिश रफ्तार पकड़ेगी। वहीं तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी बरसात जारी रहेगी।

मुंबई में इस बार सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि 13 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसने कहा कि मानसून की सक्रिय स्थिति अगले पांच-छह दिन के दौरान मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में जारी रह सकती है। अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में चार-पांच दिन के दौरान बारिश जारी रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत