1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में अब Weekend Lockdown खत्म, शराब के ठेके और सैलून भी खुले रहेंगे

चंडीगढ़ में अब Weekend Lockdown खत्म, शराब के ठेके और सैलून भी खुले रहेंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 02:41 pm IST

चंडीगढ़ में अब वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो गया है। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने अपना फैसला वापस ले लिया।

Chandigarh Market- India TV Hindi
Chandigarh Market Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में अब वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो गया है। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने अपना फैसला वापस ले लिया। कल से शहर में सभी दुकानें और बाज़ार खुलेंगे। यहीं नहीं शनिवार और रविवार को शराब के ठेके तथा सैलून भी खुले रहेंगे। हालांकि शहर की भीड़ वाली मार्केट में लागू किया गया ऑड इवन जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई वार रूम की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बता दें कि शहर के व्यापारियों द्वारा वीकेंड लॉकडाउन का विरोध किया जा रहा था। व्यापार संगठनों का कहना था कि कोरोना के कारण उनका भारी नुकसान हुआ है। वीकेंड पर दुकानें बंद करने से उन्हें दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने का निर्णय लिया है।

वहीं, शहर में कोरोना के मामलों के तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 188 नए केस आए और दो लोगों की मौत हुई। पंचकूला में दो मौतों के अलावा 121 नए केस मिले। मोहाली में 128 केस आए, एक की जान गई। कुल 437 केस आए और पांच लोग मरे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत