1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में शामिल होने की उम्र 65 वर्ष तक बढ़ी

अब नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में शामिल होने की उम्र 65 वर्ष तक बढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2017 06:27 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 06:27 pm IST

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सोमवार को राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में जुड़ने की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की घोषणा की।

NPS- India TV Hindi
NPS

नई दिल्ली: नेशनल पेंशन स्कीम में शामिल होने की उम्र सीमा बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सोमवार को राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में जुड़ने की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की घोषणा की। PFRDA के अध्यक्ष हेमंत कांट्रक्टेर ने 'वृद्धावस्था फंड को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में स्थांतरित करने' के कार्यक्रम के दौरान कहा, "पेंशन नियामक बोर्ड ने पहले ही इस बदलाव को हरी झंडी दे दी है और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "NPS में अभी 18 से 60 वर्ष के उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं और हमारे बोर्ड ने उम्रसीमा बढ़ाकर 65 वर्ष तक करने को मंजूरी दे दी है।" उन्होंने कहा कि इस योजना में उम्रसीमा बढ़ाए जाने का विकल्प है और उम्रसीमा बढ़ाकर 70 वर्ष तक करने की योजना है। पेंशन में रिफॉर्म करने के सरकार के निर्णय के पीछे तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पोर्टेबिलिटी को बढ़ाना या एनपीएस में वृद्धावस्था फंड को स्थांतरित कर इसे ज्यादा आकर्षक और ग्राहकों के लिए आसान बनाना है।

कांट्रेक्टर ने कहा, "हमारा उद्देश्य ऐसे सेक्टर के लिए पेंशन योजना शुरू करना है जहां यह उपलब्ध नहीं है। केवल 15 से 16 प्रतिशत कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, क्योंकि भारत में लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी असंगठित और अनियमित क्षेत्रों में काम करते हैं।" NPS के फायदे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आज विश्व की सबसे कम लागत की पेंशन योजना है। लागत बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि लगातार 25 से 30 वर्षो तक एक प्रतिशत के भी फर्क से कम से कम 15 से 16 प्रतिशत का फर्क पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा, "हमारा फंड प्रबंधन खर्च सबसे कम 0.01 प्रतिशत है जब आप दूसरे के 0.4 या 0.5 प्रतिशत खर्च के साथ तुलना करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत