1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर में दैनिक मीडिया बुलेटिन जारी, 2 मामलों की हुई पुष्टि

कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर में दैनिक मीडिया बुलेटिन जारी, 2 मामलों की हुई पुष्टि

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Mar 13, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 07:41 pm IST

कोरोना वायरस के संबंध में जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दैनिक मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि 159 व्यक्तियों ने अपनी 28-दिन निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और अब तक केवल 2 मामले कोरोना वायरस को लेकर राज्य में सकारात्मक मिले है।

 COVID-19, Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Number of samples tested positive for COVID-19 are two in Jammu and Kashmir Image Source : PTI

कोरोना वायरस के संबंध में जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दैनिक मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि 159 व्यक्तियों ने अपनी 28-दिन निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और अब तक केवल 2 मामले कोरोना वायरस को लेकर राज्य में सकारात्मक मिले है। कोरोनावायरस के संबंधित लोगों के संपर्क में आने वाले 1743 यात्रियों और व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है जबकि 1485 लोग घर के अंदर निगरानी में हैं।

इसके अलावा बुलेटिन ने कहा कि 85 नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया था, जिनमें से 77 का परीक्षण नेगेटिव पाए गया है और केवल 2 मामले पॉजिटिव मिले है जबकि 6 मामलों पर रिपोर्ट शुक्रवार को आनी है जिसकी प्रतिक्षा की जा रही है। 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 81 मामलों की पुष्टि हुई हैं जिनमें 16 इतालवी और एक कनाडाई सहित 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है और इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर और चीन सहित विभिन्न देशों से 1,031 लोगों को निकाला है। 

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद शनिवार को शुरू होगी। एअर इंडिया इटली के मिलान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भी शनिवार को विमान भेजेगा। विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा।’’ उन्होंने बताया कि इस बीच, जापान से लाए गए 124 और चीन से लाए गए 112 लोगों की जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए शुक्रवार से उन्हें घर भेजने का काम शुरू कर दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र ने कुल 37 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों में से केवल 19 पर आवाजाही जारी रखने का फैसला किया है और भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन और बसों का परिचालन 15 अप्रैल तक या उससे पहले कोई फैसला होने तक स्थगित रखने का फैसला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि देशभर में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत