1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: नन का आरोप- बिशप ने किया 13 बार यौन उत्पीड़न, चर्च में शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

केरल: नन का आरोप- बिशप ने किया 13 बार यौन उत्पीड़न, चर्च में शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2018 04:47 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 04:48 pm IST

बिशप के समर्थकों ने पादरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

कोट्टायम: रोमन कैथलिक बिशप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली केरल की नन ने शनिवार को कहा कि वह शीर्ष पादरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती हैं। नन ने कहा कि वह बिशप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ेंगी लेकिन इस मामले पर उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। 

कोट्टायम जिला पुलिस प्रमुख को दी गई अपनी शिकायत में नन ने आरोप लगाया कि रोमन कैथलिक चर्च के जालंधर धर्मप्रदेश के बिशप ने चार साल पहले पास के एक कस्बे में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। नन का आरोप है कि उसका 13 बार यौन उत्पीड़न किया गया। नन का दावा है कि उसने इसकी शिकायत चर्च के अधिकारियों से की थी लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

पीड़िता ने कहा कि चर्च के अधिकारियों के इस रवैये के चलते उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बिशप के समर्थकों ने पादरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बिशप को धमकाने के आरोप में एक पादरी ने नन के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते नन ने यह शिकायत दर्ज कराई। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत