1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑड-इवन का दूसरा चरण शुरू, आज सड़क पर सिर्फ ऑड गाड़ियां

ऑड-इवन का दूसरा चरण शुरू, आज सड़क पर सिर्फ ऑड गाड़ियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 09:04 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:04 am IST

दिल्‍ली में आज से सम-विषम योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके लिए दिल्‍ली सरकार ने पूरी तरह कमर कसी हुई है। योजना के तहत अगले 15 दिनों तक रोजाना सड़कों पर 2,000 यातायात कर्मी, 580 प्रवर्तन अधिकारी एवं 5,000 से अधिक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक तैनात क

odd-even- India TV Hindi
odd-even

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में आज से सम-विषम योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके लिए दिल्‍ली सरकार ने पूरी तरह कमर कसी हुई है। योजना के तहत अगले 15 दिनों तक रोजाना सड़कों पर 2,000 यातायात कर्मी, 580 प्रवर्तन अधिकारी एवं 5,000 से अधिक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।

ऑड तारीख वाले दिन सिर्फ वो गाड़ियां चलेंगी जिनका आखिरी नंबर ऑड होगा और इवन वाले दिन सिर्फ वो गाड़ियां ही चलेंगी जिसका आखिरी नंबर इवन होगा। इसके अलावा ऑड-इवन स्कीम में कैटेगरी भी बनाई गई है। इस बार दो दर्जन से ज्यादा कैटेगरीज के ड्राइवर्स और वाहनों को छूट दी गई है जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस को नियम का उल्लंघन करने वालों की पहचान करने में खासी मशक्कत करनी होगी। हालांकि योजना को लागू करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पहली बार पुलिस ने चालान कम काटे और लोगों को जागरुक भी किया था लेकिन इस बार पुलिस का काम सिर्फ चालान काटना होगा। यानी अगर आप ऑड-इवन के नियम को नहीं मानने वाले हैं, तो जेब में अलग से 2 हजार कैश लेकर चलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत