1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नवीन पटनायक का BJP पर हमला, बोले- ‘ये बात ज्यादा करती है काम कम’

नवीन पटनायक का BJP पर हमला, बोले- ‘ये बात ज्यादा करती है काम कम’

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2018 07:08 am IST,  Updated : Dec 22, 2018 07:08 am IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को BJP को ‘‘बातें अधिक और काम कम’’ करने वाली पार्टी करार दिया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (File Photo) Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को BJP को ‘‘बातें अधिक और काम कम’’ करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस और भगवा दल देश की अर्थव्यवस्था को ‘‘दिवालिया बनाने के लिए जिम्मेदार’’ हैं। संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘BJP और कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी दिवालिया बना दिया।’’ 

BJP की राज्य के कृषि कर्ज माफी की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है BJP बात ज्यादा काम कम करती है।’’ उन्होंने कहा कि BJP ने ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। हम सब जानते हैं कि उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कृषि कर्ज माफी से न तो पहले कभी फायदा पहुंचा है न ही भविष्य में ऐसा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत