1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: विधानसभा और संसद में 33% महिला आरक्षण का प्रस्ताव पास, CM पटनायक ने की घोषणा

ओडिशा: विधानसभा और संसद में 33% महिला आरक्षण का प्रस्ताव पास, CM पटनायक ने की घोषणा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 20, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 10:11 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि राज्य विधानसभा ने सर्वसम्मति से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है

Odisha assembly passed resolution giving 33 percent reservation to women- India TV Hindi
उड़ीसा हिंदी समाचार, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना उड़ीसा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिलेगा आरक्षण

नई दिल्ली। उड़ीसा सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा दांव खेला है, राज्य की विधानसभा ने राज्य में महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसके बारे में घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि राज्य विधानसभा ने सर्वसम्मति से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के पास होने से राज्य की महिलाओं को ज्यादा अधिकार मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत