1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई

ओडिशा में Coronavirus के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2020 08:12 pm IST,  Updated : May 13, 2020 08:12 pm IST

ओडिशा में बुधवार को 101 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 538 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 52 गंजम जिले से, 33 बालासोर, सात-सात जाजपुर और सुंदरगढ़ तथा दो क्योंझर से सामने आए।

ओडिशा में Coronavirus के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई - India TV Hindi
ओडिशा में Coronavirus के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई  Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में बुधवार को 101 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 538 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 52 गंजम जिले से, 33 बालासोर, सात-सात जाजपुर और सुंदरगढ़ तथा दो क्योंझर से सामने आए। राज्य में 143 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 392 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं, यह घातक विषाणु अबतक तीन लोगों की जान ले चुका है। 

अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से 90 को पहले से ही पृथक केंद्रों में रखा गया था, क्योंकि वे अन्य राज्यों से ओडिशा लौटे थे। इसके अलावा निषिद्ध इलाकों से आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर तीन व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्होंन कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से लौट रहे लोगों को पृथक केंद्रों में रखा जा रहा है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता डॉ जयंत पांडा ने कहा, '' राज्य में संक्रमण के सामुदायिक फैलाव की आंशका नहीं है, क्योंकि अधिकतर मामले पृथक केंद्रों से या निषिद्ध जोन से सामने आ रहे हैं। '' मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिला प्रशासनों से कहा था कि दैनिक आधार पर पृथक केंद्रों में उन व्यक्तियों को अलग किया जाए जिनमें लक्षण दिख रहे हैं। 

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित 21 में से केवल पांच जिलों में ही संक्रमितों की कुल संख्या में से 84 फीसदी मरीज हैं। गंजम जिले में कोविड-19 के सबसे अधिक 210 मामले सामने आए हैं। बालासोर में 90, जाजपुर में 71, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 23 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं। मयूरभंज और केंद्रपाड़ा से नौ-नौ मामले सामने आए हैं जबकि जगतसिंहपुर से पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। क्योंझर, पुरी और बुद्ध से चार-चार तथा कटक से तीन मामले सामने आए हैं। कालाहांडी, झारसुगुडा तथा बोलांगीर से दो-दो मामले सामने आए हैं जबकि नयागढ़, कोरापुट, ढ़ेंकनाल तथा देवगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।