1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस के 1219 नए केस, 16 मरीजों की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1219 नए केस, 16 मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 02:07 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 के 1,219 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 3,02,793 हो गई।

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1219 नए केस, 16 मरीजों की मौत- India TV Hindi
ओडिशा में कोरोना वायरस के 1219 नए केस, 16 मरीजों की मौत Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 के 1,219 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 3,02,793 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में 16 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,441 हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि पृथकवास केंद्रों से 708 नए मामले सामने आए हैं जबकि 511 मामलों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ और बालासोर जिलों में सबसे ज्यादा 107-107 नए मामले सामने आए, जबकि इसके बाद कटक में 106 मामले सामने आए हैं। 

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। लंबे समय के बाद यहां 100 से कम नए मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया कि खुर्दा और क्योंझर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई, सम्बलपुर में दो और बालासोर, बारगढ़, बौद्ध, कटक, जाजपुर, मयूरभंज, नयागढ़ और सुंदरगढ़ जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

अधिकारी ने बताया कि अब तक संक्रमित 53 लोगों की मौत दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है। ओडिशा में अब 13,131 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,88,168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत