1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, ‘‘पावर कार’’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, ‘‘पावर कार’’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 04:30 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:30 pm IST

भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ओडिशा के बालासोर और सोरो रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Fire breaks out in Rajdhani Express- India TV Hindi
Fire breaks out in Rajdhani Express Image Source : ANI

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ओडिशा के बालासोर और सोरो रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से एक बजे के बीच आग लगी और इस घटना में ट्रेन के पिछले हिस्से में स्थित ‘‘पावर कार’’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन आग किसी ओर डिब्बे में नहीं फैली।

Related Stories

उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि नयी दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22812 ट्रेन की पावर कार में सबसे पहले धुंआ उठता हुआ देखा गया। यह पावर कार ट्रेन में बिजली की आपूर्ति करता है। पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन में खांतापदा में हुई।

तीन दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पावर कार को पूरी ट्रेन से अलग कर दी गयी और सुरक्षा कारणों से ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन खांतापदा से दोपहर दो बजकर 59 मिनट पर एक जेनरेटर कार और सभी सुरक्षित यात्रियों को लेकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत