1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown In Odisha: लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

Lockdown In Odisha: लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 12:58 pm IST

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

lockdown, Odisha Chief Minister, Naveen Patnaik, Coronavirus- India TV Hindi
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik। File Photo

ओडिशा। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा, साथ ही स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। 

इस संबंध में केंद्र सरकार को जानकारी देने के साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र से कहा है कि राज्य में 30 अप्रैल तक रेलवे और विमान सेवा को बहाल न किया जाए। इसके पूर्व बुधवार को पीएम मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में भी ज्यादातर राज्यों ने वर्तमान हालातों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी। कर्नाटक को छोड़कर अन्य राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का कहा था। 

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के ढेंकनाल में 51 वर्षीय महिला और भुवनेश्वर के 69 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक ओडिशा में कोरोना वायरस के 44 मामले सामने आ चकु हैं जबकि कोरोना वायरस की वजह से एक मरीज की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत