1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में काफी कम की गई प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की कीमत, जानें क्या है नई फीस

ओडिशा में काफी कम की गई प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की कीमत, जानें क्या है नई फीस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 11:05 pm IST

राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में जानकारी दी गई कि प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस टेस्ट की कीमत 2,200 रुपये से घटाकर 1,200 रुपये कर दी गई है।

Coronavirus Test, Coronavirus Test Fees, Coronavirus Test Cost, Coronavirus Test Odisha- India TV Hindi
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए आरटी-पीसीआर जांच की कीमत काफी कम कर दी है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए आरटी-पीसीआर जांच की कीमत काफी कम कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में जानकारी दी गई कि प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस टेस्ट की कीमत 2,200 रुपये से घटाकर 1,200 रुपये कर दी गई है। इस अधिसूचना में ओडिशा सरकार ने कहा है कि आईसीएमआर से प्रमाणित प्राइवेट लैब में ही कोरोना वायरस के टेस्ट हो सकेंगे। सरकार के इस कदम से आम जनता को निश्चित तौर पर काफी राहत मिलेगी।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस के टेस्ट भुवनेश्वर के रिजनल रिसर्च मेडिकल टेस्ट सेंटर की देखरेख में ही प्राइवेट लैब में किए जा सकते हैं। ये प्राइवेट लैब्स इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की गाइडलाइन्स पर आधारित होने अनिवार्य हैं। बता दें कि गुरुवार को ओडिशा में कोविड-19 के 2,752 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,231 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 9 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 428 तक पहुंच गया है।

राज्य में संक्रमण के जो 2,752 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 1,708 मामले क्वॉरन्टीन सेंटर्स से जुड़े हैं जबकि बाकी मामलों की जानकारी संपर्क का पता लगाने के दौरान चली। ओडिशा के खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 247 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं, जाजपुर में 217 और गंजाम में 212 मामले सामने आए। ओडिशा में 26,825 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 56,925 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत