1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा ने व्हीलर द्वीप का नामकरण अब्दुल कलाम द्वीप किया

ओडिशा ने व्हीलर द्वीप का नामकरण अब्दुल कलाम द्वीप किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2015 08:02 am IST,  Updated : Sep 05, 2015 08:04 am IST

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने भद्रक जिले में स्थित व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम द्वीप कर दिया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, यह जनता के राष्ट्रपति को विनम्र श्रद्धांजलि है। अब से व्हीलर द्वीप

ओडिशा ने व्हीलर द्वीप...- India TV Hindi
ओडिशा ने व्हीलर द्वीप का नामकरण अब्दुल कलाम द्वीप किया

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने भद्रक जिले में स्थित व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम द्वीप कर दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, यह जनता के राष्ट्रपति को विनम्र श्रद्धांजलि है। अब से व्हीलर द्वीप का नाम अब्दुल कलाम द्वीप होगा।

पिछले महीने 83 वर्षीय एपीजे अब्दुल कलाम का मेघालय में निधन हो गया था।

पटनायक ने कहा कि ओडिशा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के साथ कलाम के जुड़ाव को सभी जानते हैं।

पटनायक ने अतीत के पन्ने पलटते हुए कहा, बीजू बाबू ने ही 1993 में डॉक्टर कलाम के अनुरोध पर ऐतिहासिक व्हीलर द्वीप रक्षा मंत्रालय को सौंपा था।

उन्होंने कहा, द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रखना हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत