1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ola-Uber के किराये में कटौती, बढ़त बनाने के लिए जंग तेज

Ola-Uber के किराये में कटौती, बढ़त बनाने के लिए जंग तेज

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2016 07:36 am IST,  Updated : Apr 13, 2016 07:48 am IST

ओला ने मंगलवार को अजमेर, उदयपुर और नागपुर जैसे छोटे शहरों में अपनी कम कीमत वाली 'माइक्रो’ सेवा के विस्तार की घोषणा की, वहीं उबर ने इन शहरों में अपनी सेवा का किराया घटा दिया।

uber micro service in india.- India TV Hindi
uber micro service in india.

नई दिल्ली: भारत में टैक्सी सेवा में बढ़त बनाने के लिए ओला और उबर के बीच जंग तेज हो गया है। ओला ने मंगलवार को अजमेर, उदयपुर और नागपुर जैसे छोटे शहरों में अपनी कम कीमत वाली 'माइक्रो’ सेवा के विस्तार की घोषणा की, वहीं उबर ने इन शहरों में अपनी सेवा का किराया घटा दिया।

ओला के मुख्य विपणन अधिकारी और श्रेणियों के प्रमुख रघुवेश सरूप ने बताया, 'ओला माइक्रो सेवा को 14 नए शहरों में बढ़ा दिया गया है। माइक्रो अब देश के 27 शहरों में उपलब्ध है। इन शहरों में आधार किराया न्यूनतम 30 रुपये रहेगा, जबकि आगे यह छह रुपये प्रति किलोमीटर के आधार पर तय होगा।' ओला माइक्रो अब नासिक, सूरत, वड़ोदरा, अजमेर, विशाखापत्तनम, तिरुवनंतपुरम, जोधपुर, मंगलुरु, कोच्चि, मैसूर, इंदौर, भोपाल, उदयपुर और नागपुर जैसे शहरों में भी उपलब्ध होगी।

अमेरिका आधारित ओला की प्रतिस्पर्धी कंपनी उबर ने भी करीब 10 छोटे शहरों में अपने किराये में 22 प्रतिशत तक की कटौती की है, जिसमें वह शहर भी शामिल हैं, जिनमें ओला अब अपनी माइक्रो सेवा उपलब्ध करा रही है।

मंगलवार सुबह उबर ने अपनी सस्ती सेवा 'उबरगो' के लिए 10 मंझोले शहरों में किराये में 22 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इन शहरों में जोधपुर, उदयपुर, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं। वहीं इंदौर और नागपुर जैसे शहरों में नौ प्रतिशत कटौती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत