1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे उमर, अनिर्बान की पुलिस हिरासत बढ़ी

देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे उमर, अनिर्बान की पुलिस हिरासत बढ़ी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 29, 2016 09:18 pm IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:18 pm IST

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की पुलिस हिरासत एक दिन बढ़ा दी गई है। दोनों भारत विरोधी नारे लगाने के लिए देशद्रोह के आरोपों का सामना कर

Omar, Anirban police custody increased- India TV Hindi
Omar, Anirban police custody increased

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की पुलिस हिरासत एक दिन बढ़ा दी गई है। दोनों भारत विरोधी नारे लगाने के लिए देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सूत्रों ने सोमवार को कहा कि जेएनयू के दोनों विद्यार्थियों की दो दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद एक गोपनीय स्थान पर दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया और दंडाधिकारी ने दोनों से एक दिन और पूछताछ करने की अनुमति पुलिस को दे दी। दोनों विद्यार्थियों ने पिछले मंगलवार आधी रात को विश्वविद्यालय के एक प्रवेश द्वार के बाहर पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था।

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में 12 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के तत्काल बाद खालिद और भट्टाचार्य के खिलाफ वसंतकुंज पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। इन सभी पर देशद्रोह के आरोप इसलिए लगाए गए हैं, क्योंकि इन्होंने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत