1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली जल बोर्ड के लिए जमीन से 30 फीट नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत, 2 लापता

दिल्ली जल बोर्ड के लिए जमीन से 30 फीट नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत, 2 लापता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 05:50 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में जमीन से 30 फीट नीचे दिल्ली जल बोर्ड के लिए काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर लापता हो गए हैं।

djb- India TV Hindi
One laborer dead and 2 others went missing while working 30 feet below ground level for Delhi Jal Board work in Khyala area of west Delhi.  Image Source : ANI

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में जमीन से 30 फीट नीचे दिल्ली जल बोर्ड के लिए काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर बचाव कार्य जारी है।

जिस मजदूर की मौत हुई है उसका पहचान बुलंदशहर निवासी शाहरुख (25) के रूप में हुई है। उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो मजदूरों के नाम अंकित और देविंदर शर्मा है। अंकित (19) हरदोई का रहने वाला है, जबकि देविंदर (25) एटा से ताल्लुक रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत