1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: शाहजहांपुर में 'हनीप्रीत' पर 1 लाख रुपये इनाम घोषित! लगे पोस्टर

UP: शाहजहांपुर में 'हनीप्रीत' पर 1 लाख रुपये इनाम घोषित! लगे पोस्टर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 22, 2017 03:51 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 03:52 pm IST

हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने भले ही गुरमीत राम रहीम की खास राजदार 'हनीप्रीत' पर कोई इनाम न घोषित किया हो, लेकिन शाहजहांपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है और उसके फोटो युक्त हजारों पोस

wanted honeypreet- India TV Hindi
wanted honeypreet

शाहजहांपुर: हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने भले ही गुरमीत राम रहीम की खास राजदार 'हनीप्रीत' पर कोई इनाम न घोषित किया हो, लेकिन शाहजहांपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है और उसके फोटो युक्त हजारों पोस्टर भी चिपकाए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता फकीरेलाल भोजवार ने पूरे शहर में गुरमीत राम रहीम की खास राजदार 'हनीप्रीत' के फोटो युक्त पोस्टर चिपका कर उसकी सूचना देने वाले को अपनी तरफ से एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

भोजवार ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बताया, "जो काम मैंने किया है, वह हरियाणा और राजस्थान पुलिस को करना चाहिए था। सिर्फ 'लुक आउट' नोटिस जारी कर देने से हनीप्रीत को पुलिस नहीं ढूंढ़ पाएगी।"

इतना ही नहीं, भोजवार ने शुक्रवार से हनीप्रीत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत