नई दिल्ली: 'वन रैंक, वन पेंशन' नीति को लागू करने में देरी से नाराज पूर्व सैनिकों आज से अपनी मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर जा सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल पहले किये गये वादे को तत्काल पूरा करें। उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
उम्मीद जताई जा रही है कि वन रैंक वन पेंशन लागू न होने से नाराज़ पूर्व सैनिक राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें अपने मेडल भी वापस करेंगे।
इससे पहले पूर्व सैनिकों ने इस मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाक़ात की, लेकिन कुछ बात नहीं बनी।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके है कि ये जटिल मुद्दा है और सबसे बात करके सरकार इसे लागू करेगी। देशभर में करीब 25 लाख पूर्व सैनिक है।
आगे क्लिक करें और पढ़ें: पूर्व सैनिकों ने अर्जी पर लहू से लिखे नाम..