1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, जवान भी शहीद

शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, जवान भी शहीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 10:56 pm IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। 

kashmir- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। सेना ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी दल पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

सेना के अधिकारी ने बताया, ‘‘शोपियां के मेमेंदर इलाके का रहने वाला जीनत-उल-इस्लाम नामक एक आतंकवादी पंडुशन अभियान में मारा गया।’’ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत