1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 23.90 रुपए किलो प्याज, शनिवार से दिल्ली सरकार शुरू कर रही है बिक्री

23.90 रुपए किलो प्याज, शनिवार से दिल्ली सरकार शुरू कर रही है बिक्री

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 04:35 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर परिवार को अधिकतम 5 किलो ब्याज खरीदने की अनुमति होगी।

Onion to be sold Rs 23.90 per KG in Delhi by Saturday- India TV Hindi
Onion to be sold Rs 23.90 per KG in Delhi by Saturday

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से दिल्ली वालों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार शनिवार से 23.90 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्याज की बिक्री शुरू करने को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर परिवार को अधिकतम 5 किलो ब्याज खरीदने की अनुमति होगी। 

देश की राजधानी दिल्ली में प्याज के भाव अभी भी ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं, उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में प्याज का रिटेल भाव 59 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है, पिछले 3 दिन से भाव 60 रुपए प्रति किलो के स्तर पर चल रहा था। 

थोक बाजार में हालांकि प्याज की कीमतों में अब कमी आना शुरू हो गई है। देशभर में प्याज के कारोबार के लिए सबसे  चर्चित थोक मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में कीमतें घटने लगी हैं। एक हफ्ता पहले लासलगांव में प्याज का थोक भाव 4 साल की ऊंचाई 4500 रुपए प्रति क्विंटल पर था जो शुक्रवार को घटकर 3600 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत