1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ODD-EVEN: खाली दिखी सांसदों के लिए चलाई गई विशेष बस, परेश रावल बोले सॉरी AK

ODD-EVEN: खाली दिखी सांसदों के लिए चलाई गई विशेष बस, परेश रावल बोले सॉरी AK

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 05:02 pm IST

दिल्ली सरकार द्वारा सांसदों को संसद तक लाने ले जाने के लिए शुरू की गई डीटीसी की विशेष बस सेवा का सोमवार को गिने-चुने यात्रियों ने ही लाभ उठाया।

dtc bus for mp- India TV Hindi
dtc bus for mp

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा सांसदों को संसद तक लाने ले जाने के लिए शुरू की गई डीटीसी की विशेष बस सेवा का सोमवार को गिने-चुने यात्रियों ने ही लाभ उठाया। संसद के सत्र को देखते हुए दिल्ली सरकार ने रविवार को सांसदों को लाने ले जाने के लिए छह वातानुकूलित विशेष बसें चलाने की घोषणा की थी और उनसे सम-विषम योजना का पालन करने की अपील की।

 

एमपी स्पेशल बसें सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक चलेंगी। सुबह में, भाजपा सांसद रंजन भट्ट और हरि ओम सिंह राठौड़ ने संसद तक जाने के लिए एमपी स्पेशल बस सर्विस का लाभ उठाया।

हालांकि, भाजपा सांसद परेश रावल अपने सम नंबर वाली कार से सदन पहुंचे और सम-विषम नियम का उल्लंघन कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से माफी मांगी। रावल ने ट्वीट किया, सम नंबर की कार से संसद जाना एक गंभीर गलती है। अरविंद जी और दिल्लीवासी माफ करें।बाद में भाजपा सांसद ने चालान की एक कॉपी ट्वीट किया और कहा कि सम-विषम नियम का उल्लंघन करने पर उन्होंने जुर्माना भरा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत