1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को बंद नहीं रहेंगे बाजार, वापस लिया गया आदेश

हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को बंद नहीं रहेंगे बाजार, वापस लिया गया आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 01:56 pm IST

केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘अनलॉक-4’ दिशा-निर्देशों के बाद हरियाणा सरकार ने रविवार को शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने के लिए पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज- India TV Hindi
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज Image Source : PTI

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘अनलॉक-4’ दिशा-निर्देशों के बाद हरियाणा सरकार ने रविवार को शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने के लिए पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को ‘अनलॉक-4’ दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य, केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किए बिना निषिद्ध क्षेत्र से बाहर किसी तरह का लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया, ‘‘अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर (निषद्ध क्षेत्रों के बाहर) लॉकडाउन नहीं लगाएंगी। इसलिए हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद करने के लिए 28 अगस्त को जारी संशोधित आदेश को वापस ले लिया है। अत: अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 अगस्त को हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।