1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में अभी तक 50.62 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अभी तक 50.62 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 11:09 pm IST

देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 50.62 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

भारत में अभी तक 50.62 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है: स्वास्थ्य मंत्रालय- India TV Hindi
भारत में अभी तक 50.62 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है: स्वास्थ्य मंत्रालय Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 50.62 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय की तरफ से शाम सात बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 50 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 27,55,447 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई और 5,08,616 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत होने के बाद 18 से 44 वर्ष तक के कुल 17,54,73,103 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,18,08,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस उम्र वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग में दस लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण के 204वें दिन टीके की 50,00,384 खुराक दी गई जिनमें से 36,88,660 लाभार्थियों को पहली खुराक और 13,11,724 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान की निगरानी उच्चतम स्तर पर लगातार की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत