1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Idea Box से हेल्थ मिनिस्ट्री के काम करने का तरीका बदलेंगे मनसुख मंडाविया

Idea Box से हेल्थ मिनिस्ट्री के काम करने का तरीका बदलेंगे मनसुख मंडाविया

 Published : Jul 28, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 12:34 pm IST

हेल्थ मिनिस्ट्री का चार्ज लेते ही मनसुख मंडाविया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने अपने विभाग के सभी कर्मचारियों को काम करने के अपने तरीक से अवगत करवाया था।

What is idea box installed in every floor of health ministry Idea Box से हेल्थ मिनिस्ट्री के काम करन- India TV Hindi
Idea Box से हेल्थ मिनिस्ट्री के काम करने का तरीका बदलेंगे मनसुख मंडाविया Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी कैबिनेट में हाल ही में हुए बदलाव के बाद नए मंत्रियों के कामकाज का नया अंदाज भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की कमान अब मनसुख मंडाविया के हाथों में है। उनके हेल्थ मिनिस्ट्री की कमान संभालते ही विभाग में नए बदलाव नजर आने लगे हैं। अब जब कोई भी व्यक्ति देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित हेल्थ मिनिस्ट्री में प्रवेश करता है तो उसे हर फ्लोर पर 'आइडिया बॉक्स' दिखाई देते हैं। दरअसल हेल्थ मिनिस्ट्री में हर फ्लोर पर लकड़ी के डिब्बे लगाई गए हैं जिनपर  'IDEA BOX' लगा है। 

दरअसल हेल्थ मिनिस्ट्री का चार्ज लेते ही मनसुख मंडाविया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने अपने विभाग के सभी कर्मचारियों को काम करने के अपने तरीक से अवगत करवाया था और अधिकारियों से साझा किया कि कैसे उन्होंने अपने पिछले बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में समय-सीमा के साथ हर मुद्दे, प्रमुख परियोजनाओं को ट्रैक किया।

मंडाविया ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों से कार्य संस्कृति में बदलाव लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग में एक 'आइडिया बॉक्स' लगाया जाए। उन्होंने साझा किया कि जहाजरानी मंत्रालय में कई विचारों को वास्तविकता में बदला गया और कर्मचारियों को मौद्रिक पुरस्कार के साथ प्रोत्साहित किया गया। आइडिया बॉक्स विभाग या मंत्रालय की कई चुनौतियों और मुद्दों के समाधान के रूप में काम करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समस्या का उल्लेख करते हुए संभावित समाधान या कोई ऐसा विचार दें जो मंत्रालय के कामकाज के तरीके को बदल सके। उन्होंने अधिकारियों से तीन विभागीय लक्ष्य निर्धारित करने और एक विशिष्ट समय सीमा के साथ उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करने को भी कहा। कहा जाता है कि मंत्री सुझावों पर बहुत बारीकी से अमल कर रहे हैं। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि कुछ अधिकारियों को लगता है कि उन्हें धैर्यपूर्वक सुना जाता है और उनके सुझावों को स्वीकार किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत