1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समुद्र में फंसे केरल के 900 से ज्यादा मछुआरे महाराष्ट्र के तट सुरक्षित पहुंचे: फडणवीस

समुद्र में फंसे केरल के 900 से ज्यादा मछुआरे महाराष्ट्र के तट सुरक्षित पहुंचे: फडणवीस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2017 11:15 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 11:15 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार की शाम मुंबई में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ के चलते समुद्र की तेज लहरों में फंसे, केरल के पास के मछुआरे राज्य के सिंधुदुर्ग तट पहुंच गए हैं...

Kerala Fishermen Families | PTI- India TV Hindi
Kerala Fishermen Families | PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार की शाम मुंबई में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ के चलते समुद्र की तेज लहरों में फंसे, केरल के पास के मछुआरे राज्य के सिंधुदुर्ग तट पहुंच गए हैं और सुरक्षित हैं। फडणवीस ने कहा, ‘कुल 68 नौकाएं पहुंची हैं जिसमें से 66 केरल से और 2 तमिलनाडु से हैं जिन पर 952 मछुआरे हैं। सभी सुरक्षित हैं।’

उन्होंने कहा, ‘उनके वापस जाने के लिए मौसम जब तक अनुकूल नहीं हो जाता, महाराष्ट्र उनकी पूरी तरह से देखभाल करेगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और सिंधुदुर्ग जिले के कलेक्टर को फंसे हुए मछुआरों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है। स्थानीय अधिकारी उनके साथ हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम कर रहे हैं कि उन्हें ऐसा महसूस हो कि वे अपने घर पर हैं।’ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सहायता के लिए फडणवीस को धन्यवाद दिया।

रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, ‘माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मछुआरों के देवगढ़ माइनोर पोर्ट, महाराष्ट्र पहुंचने के मामले में मदद मुहैया कराने की जरूरत समझने के लिए धन्यवाद।’ उन्होंने कहा, ‘ये मछुआरे केरल के कालीकट के पास के हैं और ये चक्रवाती तूफान ओखी में फंस गए थे। मुख्यमंत्री के प्रति आभार कि वे तत्काल मदद मुहैया कराने को तैयार हो गए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत