1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा ने बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता: पी. चिदंबरम

भाजपा ने बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता: पी. चिदंबरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 11:41 pm IST

आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram (File Photo)

रांची: आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया। उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। 

चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की। जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदला है जो जनता उनकी बात सुन लेगी तो उन्होंने कहा कि संसद के चुनाव भाजपा ने लोगों का ध्यान बंटाकर, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर, पुलवामा, बालाकोट पर, सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जीता है। लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत