1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पी चिदंबरम की हिरासत 24 अक्तूबर तक बढ़ी, घर में बने खाने की मिली अनुमति

पी चिदंबरम की हिरासत 24 अक्तूबर तक बढ़ी, घर में बने खाने की मिली अनुमति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 06:16 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 06:16 pm IST

गुरुवार को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने आदेश दिया कि 24 अक्तूबर तक पी चिदंबरम प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में रहेंगे, इसके अलावा सीबीआई के मामले में भी उनकी न्यायिक हिरासत 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है

P Chidambaram custody extended till October 24th- India TV Hindi
P Chidambaram custody extended till October 24th Image Source : AGENCY

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की INX मीडिया मामले में हिरासत 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। गुरुवार को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने आदेश दिया कि 24 अक्तूबर तक पी चिदंबरम प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में रहेंगे, इसके अलावा सीबीआई के मामले में भी उनकी न्यायिक हिरासत 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। 

चिदम्बरम की तरफ से एक एप्लिकेशन कोर्ट में दी गई कि अगर उन्हें ED की रिमांड में भेजा जाता है तो उन्हें घर का खाना, AC, अलग सेल, वेस्टर्न टॉयलेट और परिवार वालों से ज़्यादा देर मिलने की इजाज़त दी जाए। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चिदंबरम को अलग सेल में रखे जाने की चिदंबरम की मांग भी मान ली है। इसके अलावा घर के बने खाने, दवाईयों और पश्चिमी शौचालय की मांग भी मान ली गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत