1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चिदम्बरम ने Covid-19 का इलाज कर रहे मुम्बई के एक अस्पताल को एक करोड़ रुपये का दिया दान

चिदम्बरम ने Covid-19 का इलाज कर रहे मुम्बई के एक अस्पताल को एक करोड़ रुपये का दिया दान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 08:26 pm IST

कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने यहां कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सा केंद्र में तब्दील किए गए सरकारी सेंट जार्ज अस्पताल को सोमवार को एक करोड़ रुपये का दान दिया।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram

मुम्बई: कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने यहां कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सा केंद्र में तब्दील किए गए सरकारी सेंट जार्ज अस्पताल को सोमवार को एक करोड़ रुपये का दान दिया। पूर्व मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के मेडिकल शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ रुपये इस अस्पताल को दान में देने की सूचना दी।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस राशि का उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ मेडिकल उपकरण एवं सुरक्षा उपकरण खरीदने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह रकम राज्य सरकार के लिए दो डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन, दस पारा मोनिटर, चार सक्शन मशीन एवं 2000 पीपीई किट आदि खरीदने में सहायक होगी। चिदम्बरम महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत