1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी सेना ने LOC से लगे गांवों और चौकियों पर की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने LOC से लगे गांवों और चौकियों पर की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 01:56 pm IST

पाकिस्तान के सैनिकों ने सुबह करीब 8.15 बजे गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Pakistan fires unprovoked on LoC, violates ceasefire in Poonch | PTI Representational- India TV Hindi
Pakistan fires unprovoked on LoC, violates ceasefire in Poonch | PTI Representational

जम्मू: पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने सुबह करीब 8.15 बजे गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में छोटे हथियारों और भारी कैलिबर हथियारों से गोलियां चलाईं और गोले दागे।’ उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुये संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने मंगलवार सहित पिछले सात दिनों में नियंत्रण रेखा पर पांच बार गोलीबारी की और गोला दागे। 2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोटे, खारी करमारा, गुलपुर इलाकों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आपको बता दें कि उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत