1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी मीडिया ने बांधी योगी की तारीफों के पुल, बताया इमरान खान से भी बेहतर

पाकिस्तानी मीडिया ने बांधी योगी की तारीफों के पुल, बताया इमरान खान से भी बेहतर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 07:51 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 07:51 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से निपटने को लेकर किए गए काम की हर ओर तारीफ हो रही है। देश और दुनिया ही नहीं बल्कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन देश पाकिस्तान भी सीएम योगी की प्रशंसा कर रहा है।

Pakistan media praises UP CM Yogi Adityanath for controlling Coronavirus- India TV Hindi
Pakistan media praises UP CM Yogi Adityanath for controlling Coronavirus Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से निपटने को लेकर किए गए काम की हर ओर तारीफ हो रही है। देश और दुनिया ही नहीं बल्कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन देश पाकिस्तान भी सीएम योगी की प्रशंसा कर रहा है। पाक के चर्चित अखबार द डॉन के संपादक फ़हद हुसैन कोरोना के दौरान योगी द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उनके मुरीद हो गए हैं।

Related Stories

उन्होंने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ और पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के कार्यों की तुलना की है और योगी नेतृत्व को इमरान से बेहतर बताया है। अपने ट्वीट में फ़हद ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या पाकिस्तान के करीब है। उन्होंने बताया कि पाकिस्‍तान की आबादी जहां 20.80 करोड़ है, वहीं उत्‍तर प्रदेश की 22.50 करोड़ लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले उत्तर प्रदेश में मौतों की दर काफी कम है।

उन्होंने कहा कि यूपी ने कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया, लेकिन पाकिस्तान में यह नहीं हो सका। जिसका नतीजा है कि यहां संक्रमण और मौतों की दर ज्यादा है, जबकि उत्तर प्रदेश में कम है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10261 है, जबकि पाकिस्तान में 98943 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित हैं। वहीं इस वायरस से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 2002 है, जबकि उत्तर प्रदेश में अभी तक 275 लोगों की इससे जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत