1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने गुपचुप तरीके से रिहा किया आतंकी मसूद अजहर, भारत पर बड़े हमले की साजिश!

पाकिस्‍तान ने गुपचुप तरीके से रिहा किया आतंकी मसूद अजहर, भारत पर बड़े हमले की साजिश!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 08:53 am IST,  Updated : Sep 09, 2019 10:37 am IST

भारत की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इमरान सरकार ने मसूद अजहर को रिहा कर दिया है।

Azhar Masood - India TV Hindi
Azhar Masood 

आतंक को शह देने के चक्‍कर में दुनिया भर से अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्‍तान अब भी अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। पाकिस्‍तान किस कदर आतंकियों को पनाह दे रहा है इसका एक और सबूत सामने आया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकी सरगना मसूद अजहर को गुपचुप रिहा कर दिया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इमरान सरकार ने मसूद अजहर को रिहा कर दिया है। 

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर को गिरफ्तार किया था। हालांकि तब भी भारत ने कहा था कि अजहर मसूद की गिरफ्तारी महज दिखावा है। अब उसकी गुपचुप रिहाई से साफ हो गया है कि पाकिस्तान ने मसूद अजहर की गिरफ्तारी का नाटक किया था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान सरकार ने मसूद अजहर को इसलिए रिहा किया है कि वो भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके। बता दें कि आज ही FATF की क्षेत्रीय इकाई एशिया पेसिफिक ग्रुप APG के सामने पाकिस्तान की पेशी है। पाकिस्तान के पास ब्लैकलिस्ट होने से पहले ये आखिरी मौका था, लेकिन मसूद अजहर को रिहा कर पाकिस्‍तान ने अपने ही पैरों पर कुल्‍हाड़ी मार ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत