1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमला: पाकिस्तान ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भारत को सौंपी

पठानकोट हमला: पाकिस्तान ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भारत को सौंपी

 Written By: IANS
 Published : Jan 11, 2016 10:12 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 06:36 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के तार कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े होने के मामले पर अपनी प्राथमिक रपट भारत को सौंप दी है। द न्यूज इंटरनेशनल

Pakistan submitted preliminary investigation report to India- India TV Hindi
Pakistan submitted preliminary investigation report to India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के तार कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े होने के मामले पर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट भारत को सौंप दी है। द न्यूज इंटरनेशनल की एक रपट में सोमवार को कहा गया है, "सूत्रों के अनुसार, भारतीय प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है।" पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के दोषिय़ों को ढूंढने के लिए बहावलपुर, झेलम औऱ अन्य स्थानों पर छापे मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय प्रशासन ने आतंकवादियों और उनके आकाओं तथा परिवारिक सदस्यों के बीच वायुसेना अड्डे से टेलीफोन पर हुई बातचीत के ब्योरे पाकिस्तान को मुहैया कराए हैं। नई दिल्ली ने वे टेलीफोन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिन पर आतंकवादियों ने काल किए थे। भारत का कहना है पंजाब में घुस कर दो जनवरी को भारतीय वायुसेना अड्डे पर जिन आतंकवादियों ने हमला किया, वे प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे।

रिपोर्ट में अनाम सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए टेलीफोन नंबर पाकिस्तान में पंजीकृत नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "जांच एजेंसियां पठानकोट के हमलावरों से संबंधित जानकारियों की आगे जांच कर रही हैं।"

आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया था कि उनकी सरकार आतंकवादियों के कथित पाकिस्तानी संपर्क पर नई दिल्ली द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी पर कार्रवाई करेगी। लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने मीडिया से कहा है कि भारत द्वारा दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है और न्यायालय में यह टिक नहीं पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत