1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एनकाउंटर के बीच मस्जिदों से लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

एनकाउंटर के बीच मस्जिदों से लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2016 02:57 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 02:57 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पंपोर जिले में हुई मुठभेड़ में आर्मी के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। पर जवानों को अपनी हौंसला अफज़ाई के बदले में आसपास की मस्जिदों से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनने को मिले।

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पंपोर जिले में हुई मुठभेड़ में आर्मी के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। पर जवानों को अपनी हौंसला अफज़ाई के बदले में आसपास की मस्जिदों से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनने को मिले। साथ ही जब जवान फायरिंग का जवाब दे रहे थे उस वक्त पीछे से कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाउडस्पीकर्स से नारेबाजी उस वक्त हुई जब इंडियन सिक्युरिटी फोर्सेज बिल्डिंग में आतंकियों से मुकाबला कर रही थीं। इस दौरान 'जागो, जागो सुबह हुई', प्रो-पाकिस्तानी नारे 'जीवे, जीवे पाकिस्तान' और प्रो-आजादी नारे 'हम क्या चाहते हैं- आजादी' के नारे भी लगे।

आतंकियों के सपोर्ट में पहुंचे लड़कों ने सिक्युरिटी फोर्सेज को कॉम्बैट ऑपरेशन से रोकने की भी कोशिश की और कश्मीर की आजादी को लेकर नारेबाजी की। सैकड़ों लड़के एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की बिल्डिंग के आसपास भी नारेबाजी करने पहुंचे।

एनकाउंटर खत्म होने के बाद भी लोगों ने नारेबाजी की।

दो कैप्टेन समेत 5 आर्मी जवान हुए शहीद

जींद के रहने वाले 23 साल के कैप्टन पवन कुमार शनिवार को बिल्डिंग पर कब्जा कर चुके आतंकियों पर काबू पाने की कोशिश में गोली और ग्रेनेड की चपेट में आ गए। आर्मी पैरा-कमांडो कैप्टन तुषार महाजन रविवार को एनकाउंटर में शहीद हुए। लांस नायक ओम प्रकाश, कॉन्स्टेबल आरके रैना और हेड कॉन्स्टेबल भोला सिंह भी शहीद हुए हैं। एक सिविलियन और 5 आर्मी के जवानों की इस हमले में जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत