1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इमरान खान ने अपने एयर फोर्स चीफ को लताड़ा, F-16 विमान गिरना है वजह!

इमरान खान ने अपने एयर फोर्स चीफ को लताड़ा, F-16 विमान गिरना है वजह!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 01:06 pm IST

मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स चीफ मुजाहिद खान और वाइस चीफ आसिम जहीर को इमरान खान ने बुरी तरह से डांटा है

Pakistani Airchief Mujahid Khan and vice chief Asim Zaheer scolded badly by Imran Khan- India TV Hindi
Pakistani Airchief Mujahid Khan and vice chief Asim Zaheer scolded badly by Imran Khan

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ही एयर फोर्स चीफ और वाइस चीफ को लताड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स चीफ मुजाहिद खान और वाइस चीफ आसिम जहीर को इमरान खान ने बुरी तरह से डांटा है। भारतीय सीमा के पास आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने के बाद यह खबर आई है।

इस बीच पाकिस्तान ने तुरंत प्रभाव से अपने यहां सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और राजधानी इस्लामाबाद से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है।

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत की सीमा में अपने जो F-16 लड़ाकू विमान भेजे थे उनमें से एक लड़ाकू विमान को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सीमा के 3 किलोमीटर अंदर लामा घाटी में जाकर गिरा है। मिली जानकारी के मुताबिक विमान को नीचे गिरता हुआ देखा गया है जबकि विमान का पायलट इजेक्ट होकर बाहर निकल गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत