1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबरीमाला मंदिर की हुंडी में मिला पाकिस्तानी नोट, पुलिस जांच शुरू

सबरीमाला मंदिर की हुंडी में मिला पाकिस्तानी नोट, पुलिस जांच शुरू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 04:11 pm IST

केरल के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर की हुंडी से 20 रुपये का पाकिस्तानी नोट मिलने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाल में जब गणना करने के लिए हुंडी को खोला गया तो उसमें पाकिस्तान का 20 रुपये का करंसी का नोट मिला।

pakistani note- India TV Hindi
pakistani note

सबरीमाला: केरल के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर की हुंडी से 20 रुपये का पाकिस्तानी नोट मिलने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाल में जब गणना करने के लिए हुंडी को खोला गया तो उसमें पाकिस्तान का 20 रुपये का करंसी का नोट मिला।

उन्होंने बताया कि मंदिर की हुंडी में विदेशी मुद्रा मिलती रहती है लेकिन यह नोट चूंकि पाकिस्तान का है, इसलिए इस मामले को देखा जा रहा है।

सबरीमाला मंदिर पानमट्टिका जिले में स्थित है। यह भगवान अयप्पा का मंदिर है। यहां नवंबर से जनवरी के बीच सालाना तीर्थयात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें

बता दें कि नवंबर से जनवरी के बीच करीब 4 करोड़ भक्त भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं और इस दौरान यहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। ये आमदनी ‘अरवाना’ प्रसाद यानी गुड़ का प्रसाद बेचने से, ‘अप्पम’ और कनिक्का से होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत